LatestWest Bengal

राज्य कैबिनेट में विधान परिषद गठन समेत तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

बंगाल मिरर, राज्य ब्यूरो, कोलकाता : राज्य सरकार की सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये गये हैं।  राज्य कैबिनेट की बैठक में राज्य में विधान परिषद बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं कैबिनेट ने सरकारी नियुक्ति नीति पर एक प्रस्ताव भी पारित किया। वहीं कोविड ट्रीटमेंट के लिए सैटेलाइट सेंटर के प्रस्ताव को पारित किया। विभिन्न अस्पतालों में सैटेलाइट सेंटर बनाने के प्रस्ताव को पारित किया।

इसके बाद सरकार विधान परिषद गठन को लेकर कार्रवाई शुरू कर देगी। वहीं इसे मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा जायेगा। ममता बनर्जी जब पहली बार मुख्यमंत्री बनी थी, तब भी उन्होंने राज्य में विधान परिषद बनाने की घोषणा की थी। लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। इस बार भी चुनाव के पहले उन्होंने सरकार बनने पर विधान परिषद गठन की घोषणा की थी। जिसके बाद इसे कैबिनेट में पारित कर दिया गया है। अब देखना है कि राज्यपाल इसे मंजूरी देते हैं या नहीं। 

Leave a Reply