ASANSOLBARABANI-SALANPUR-CHITTARANJAN

भाजपा कार्यकर्ताओं पर ही बाइक जलाकर, सीवीपीएफ की पिटाई का आरोप

बंगाल मिरर, आसनसोल, (Asansol News) : बाराबनी के गौरांडी में भाजपा और टीएमसी के बीच हुई झड़प के दौरान जिस बाइक को आग लगाई गई गयी थी। वह बाइक एक सिविक वोलेटिंयटर पुलिस की निकली। जिसके बाद इस घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका ही सवाल के घेरे में आ गई है। सीवीपीएफ जो बाराबनी के दासक्यारी का निवासी है। 

सीवीपीएफ इंद्रजीत राउत ने देर शाम को बताया कि वह बाइक लेकर जा रहा था। वह पेट्रोल पंप तेल लेने जा रहा था। तभी भाजपा के लोगों ने ही उस पर हमला कर दिया। उसकी पिटाई करने लगे। जिससे वह किसी तरह से जान बचाकर भागा। इसके बाद भाजपा के लोगों ने ही उसकी बाइक में आग लगा दी। इस घटना के बाद से इस प्रकरण में भाजपाई घिरते दिख रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। वहीं भाजपा की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

बाराबनी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, आगजनी, पथराव 

Leave a Reply