ASANSOLASANSOL-BURNPURBARABANI-SALANPUR-CHITTARANJANRANIGANJ-JAMURIA

जिले में दीदी का कार्यक्रम बदला पढ़ें कब और कहां होगी सभा

बंगाल मिरर, आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पश्चिम बर्द्धमान जिले के चुनावी रण में अंतिम प्रहार करने आ रही है। वह 23 अप्रैल को जिले में चार सभा करेंगी। पहले उनकी सभा 24 को होनेवाली थी, लेकिन चुनाव आयोग द्वारा 72 घंटे पहले ही प्रचार पर रोक लगाने के निर्देश के बाद कार्यक्रम में बदलाव किया गया।  तृणमूल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी दुर्गापुर से हेलिकॉप्टर से पहले आसनसोल के सेनरेले स्टेडियम पहुंचेगी। 

mamata banerjee in a rally file photo
mamata banerjee File photo

सेनरेले स्टेडियम में उनकी पहली सभा 11 बजे होगी, आसनसोल उत्तर व बाराबनी को लेकर सभा  करेंगी वहां से 12 बजे बर्नपुर ब्वायज स्कूल मैदान में आसनसोल दक्षिण के लिए सभा करेंगी  , दोपहर 1 बजे श्रीपुर एरिया स्टेडियम में   सभा करेंगी। वहीं दोपहर 2 बजे एसबीएसटीसी डिपो के निकट खुदीराम माठ में दोपहर 2 बजे उनकी सभा होंगी। उसके बाद वह दुर्गापुर के होटल सिटी रेसिडेंसी में ठहरेंगी। 

  • advt election
  • election advt
  • election advt mj

Leave a Reply