Tuesday, July 21, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, July 21, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने सेना को दिया धन्यवाद,  पार्षद के नेतृत्व में स्वागत

बंगाल मिरर, आसनसोल : कुछ दिन पहले बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ की तीर्थ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा था।  दर्शनार्थियों में बड़ी संख्या में आसनसोल निवासी भी गये थे। हादसे के बाद उनकी कुशलता को लेकर सभी चिंतित थे। लेकिन अमरनाथ यात्रा से आसनसोल के यात्री कल सकुशल लौटे। आसनसोल के भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। आसनसोल में पार्षद समेत दर्जनों लोगों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।

 अमरनाथ से लौटे आसनसोल निवासी एक शिव भक्त सुदीप भगत ने कहा कि वह मंगलवार आसनसोल लौटने के लिए भगवान के साथ-साथ भारतीय सेना के जवानों को भी धन्यवाद देना चाहते हैं। उस यात्रा के दौरान उन्हें कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वह लोग आसनसोल से 10 साथी एक साथ गए थे। वह लोग अमरनाथ की यात्रा के दौरान जो हादसा हुआ। वह सभी सही सलामत है। तीन श्रद्धालु अभी लौटे है। उनके सात साथी दूसरे ट्रेन से आ रहे है। जब बदल फटी थी। वह लोग वहां से निकल चुके थे। भगवान और देश के जवानों ने उन्हें सही सलामत वहां से निकाला। लेकिन भगवान की कृपा से वे वापस आ गए। 

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *