ASANSOLBusiness

आज से पाबंदियों में बड़ी राहत, महीनों बाद चलेंगे वाहन, जानें 15 तक कहां है राहत, कहां पाबंदी

बंगाल मिरर, एस सिंह ः कोरोना संकट रोकने के लिए जारी आशंकि लॉकडाउन में आज से पाबंदियों में काफी ढील दी गई है। आज से वाहनों का परिचालन फिर से शुरू होगा। वहीं बाजारों के समय में भी बदलाव कर राहत दी गई है। हालांकि लोकल ट्रेन एवं मेट्रो, स्वीमिंग पुल, सिनेमा हाल बंद ही रहेंगे
सार्वजनिक एवं निजी बसें, आटो, टैक्सी 50 फीसदी यात्री क्षमता के साथ चलेंगे। जिम 50 फीसदी क्षमता के साथ दो शिफ्ट में खुलेंगे। टीकाकरण पर विशेष जोर दिया गया है।

देखें क्या है सरकारी निर्देश, कहां मिली है राहत

  • शादी-विवाह जैसे सामाजिक आयोजनों में अधिकतम 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे । 
  • अंतिम संस्कार में 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। 
  • सार्वजनिक एवं निजी बसें, आटो, टैक्सी 50 फीसदी यात्री क्षमता के साथ चलेंगे।
  • जिम 50 फीसदी क्षमता के साथ दो शिफ्ट में खुलेंगे।
  • आपातकालीन सेवा जैसे इलेक्ट्रिसिटी, जलापूर्ति, श्मशान घाट, दमकल, कोर्ट, पशु चिकित्सा, मीडिया, आपदा प्रबंधन पहले ही तरह ही चलेंगे।
  • अन्य सभी सरकारी कार्यालय 25 फीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे, विभागीय प्रमुख ड्यूटी रोस्टर बनायेंगे। अधिकारियों को कार्यालय लाने के लिए परिवहन की व्यवस्था करनी होगी।
  • निजी एवं कार्पोरेट कार्यालय सुबह 10 से 4 बजे तक खुलेंगे, अधिकतम 50 फीसदी उपस्थिति के साथ
  • फिल्म उद्योग 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगा, लेकिन टीकाकरण एवं शिफ्ट पर ध्यान देना होगा। 
  • पार्क सुबह 6 से 9 तक खुलेंगे, सिर्फ वैक्सीन ले चुके लोगों को ही मार्निंग वाक की अनुमति।
  • सब्जी, हाट, फल, किराना, दूध, पावरोटी, मीट एवं अंडा दुकान सुबह 6 से 12 बजे तक खुलेंगे।
  • वहीं जो दुकानें उपर शामिल नहीं है, वह सुबह 11 से शाम 8 बजे तक खुलेंगे। 
  • रेस्टोरेंट, बार एवं होटल,  दोपहर 11 से रात 8 बजे तक खुलेंगे( 50 फीसदी क्षमता के साथ)शापिंग मॉल और मार्केट कांप्लेक्स की दुकानें सुबह 11 से शाम 8 बजे तक खुलेंगी ( 25 फीसदी कर्मियों और 30 फीसदी ग्राहक की अनुमति)। 
  • बैंक 10 से 2 बजे तक खुलेंगे।
  • पेट्रोल पंप, एलपीजी डीलर, मीडिया, केबल आपरेटर, स्टाक मार्केट पहले की तरह खुलेंगे। स्टेडियम बिना दर्शकों के खुलेंगे। 

यहां अभी राहत नहीं

  • सभी स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय, पालीटेक्नीक, आंगनबाड़ी एवं शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।इंट्रास्टेट लोकल ट्रेन, मेट्रो ट्रेन, ( सिर्फ कर्मियों की ट्रेन सेवा, आपातकालीन कर्मियों के वाहनों को छोड़कर)
  • सभी सामाजिक, सांस्कृतिक, मनोरजंक का समूह में आयोजन पर रोक रहेगी।
  • सिनमे हाल, स्वीमिंग पुल बंद रहेंगे।

Leave a Reply