Thursday, September 10, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Thursday, September 10, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

ADPC : ग्रीन विनर टीम एवं पिंक मोबाइल का सीपी ने किया उद्घाटन

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व में कल ग्रीन विनर की एक टीम को रवाना किया गया इसके साथ ही पुलिस लाइन में पुलिस कमेटी की दुर्गा पूजा का भी उद्घाटन हुआ। इस अवसर   डीसी हेडक्वार्टर अरविंद आनंद डीसी सेंट्रल ध्रुव दास डीसी ट्रैफिक समिति तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

इस बारे मे पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर हर जिले के साथ साथ इस जिले के भी महिला कांस्टेबल की एक साइकिल टीम बनाई गई है जो की पूजा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न इलाकों का दौरा करेगी। उन्होंने बताया कि पूरे पश्चिम बर्धमान जिले में कुल 60 महिला कांस्टेबल हैं।

वहीं उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 4 पिंक मोबाइल भी शुरू किया गया। इनमे से दो सेंट्रल जोन में तथा एक एक ईस्ट और वेस्ट जोन में तैनात किए जाएंगे। यह पिंक मोबाइल भी उन जगहों पर जाएगी जहां पर साइकिल लेकर ग्रीन विनर्स के लिए जाना संभव नहीं होगा। इन पिंक मोबाइल में महिला पुलिस ऑफिसर और कांस्टेबल होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *