ASANSOL

SAIL ISP के क्वार्टरों से अवैध कब्जा हटाने का विरोध, बैरंग लौटे अधिकारी

आक्रोशित लोगों ने गाली-गलौज किया, टीएमसी पार्षद ने किया अभियान का विरोध

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : बर्नपुर में सेल आईएसपी के क्वार्टरों से अवैध कब्जा हटाने पहुंचे आईएसपी अधिकारी को विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों के विरोदध के बाद वह अपनी टीम के साथ बैरंग लौट गये। बताया जाता है कि टाउन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बर्नपुर सिनेमा हाल के पास अवैध कब्जेदारों को हटाने के लिए पहुंचे थे। 

अवैध कब्जा हटाने का विरोध


 स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस्को अधिकारियों ने सोमवार को आसनसोल दक्षिण विधानसभा के बर्नपुर सिनेमा हॉल से सटे इलाके में बेदखली अभियान चलाया। चुनाव के दौरान आचार संहिता  लागू है इसलिए, बेदखल निवासियों को वे चाहें तो भी कोई सरकारी सहायता प्रदान करना संभव नहीं है। ऐसे में तृणमूल कांग्रेस अवैध कब्जेदारों के साथ खड़ी रही। अधिकारियों के साथ  सुरक्षा बलों,का विरोध किया।” स्थानीय तृणमूल पार्षद अशोक रुद्र ने कहा कि चुनाव आते ही केंद्रीय निकाय बेदखली के नाम पर अभियान चलाती है. ताकि लोग बीजेपी को वोट दें।


गौरतलब है कि सेल आईएसपी के विभिन्न इलाकों में क्वार्टरों पर अवैध कब्जा है। जिसके कारण हर महीने बिजली और पानी पर भारी भरकम खर्च होता है। कुछ इलाकों में माफियाओं और उनके गुर्गों ने क्वार्टरों पर कब्जा किया हुआ है। जहां अनैतिक कार्य होते हैं। लेकिन सेल प्रबंधन इसे रोकने में नाकाम है। बीते दिनों सेल आईएसपी ने एक निर्देश जारी कर कर्मियों को ही अवैध कब्जेदारों के पहचान करने को कहा था। जिसे लेकर कर्मियों में आक्रोश था। 

Leave a Reply