ASANSOL-BURNPUR

सेल आइएसपी के युवा कर्मी की अस्वाभाविक मौत, शोक की लहर, बिहार का था मूल निवासी

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर :: बर्नपुर स्थित सेल आइएसपी के एक कर्मचारी की अस्वाभाविक मौत से गुरुवार को हलचल मच गई। मृतक रवि रंजन कुमार (28) बिहार के नालंदा जिले का मूल निवासी था। वह बर्नपुर स्थित एबी टाइप क्वार्टर में रहता था। वह आइएसपी के आरएमएचपी में कार्यरत था। पुलिस सूत्रों के अनुसार रवि रंजन कुमार 5 जून से बीमार थे। उसे उल्टी हो रही थी और उसका रक्तचाप बहुत अधिक था। वह इलाज के लिए अस्पताल गए थे। डॉक्टर ने उसे दवाई दी और बाहर जाने से मना किया।

लेकिन फिर भी उन्होंने 14 जून को बर्नपुर स्टेडियम जाकर कोरोना की वैक्सीन लगवाई। इसके बाद वह घर पर था। गुरुवार की सुबह पड़ोसियों को उसकी हालत के बारे में पता चला और उसे इस्को अस्पताल ले आए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, ऐसा लगता है कि युवक की मौत किसी शारीरिक बीमारी के चलते दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चलेगा। आसनसोल जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया।

पता चला है कि इस्को अस्पताल की ओर से मृतक कर्मचारी के रक्त और लार के नमूने एकत्र किए गए हैं। इस्को अस्पताल के अधिकारी अपने स्तर से घटना की जांच कर रहे हैं। सेल आइएसपी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें कर्मी की मौत के बारे में कुछ नहीं पता है, वह जानकारी लेकर बता पायेंगे।

Leave a Reply