DURGAPUR

Durgapur दामोदर में कूदकर पति-पत्नी ने जान दी

बंगाल मिरर, दुर्गापुर :  Durgapur दामोदर नदी में कूदकर पति-पत्नी ने जान दी दुर्गापुर में एक दंपति ने दामोदर नदी में कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान पति-पत्नी सौरव मुखर्जी और रुपा मुखर्जी के रूप में हुई है। इस घटना से दुर्गापुर बैराज इलाके में हड़कंप मच गया।पति और पत्नी दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में काम करते थे। 2 साल पहले उनकी शादी हुई। पुलिस और दोस्तों ने माना कि आत्महत्या घरेलू विवाद के कारण हुई। वह दुर्गापुर थाना क्षेत्र के इस्पात नगर का रहने वाले थे। 

DVC
file photo

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दामोदर बैराज के किनारे बात कर रहे दंपति को देख गया। फिर अचानक दोनों को दामोदर नदी में एक साथ कूदते देखा गया। स्थानीय लोगों ने घटना को अपनी आंखों के सामने देखा। तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने उनदोनो को नहीं पकड़ सके। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दोनों आत्महत्या  की। थाना की पुलिस मौके पर जाल से  तलाश करने की कोशिश की। करीब दो घंटे बाद उनके शव बरामद हुए।

Leave a Reply