BARABANI-SALANPUR-CHITTARANJANWest Bengal

चिरेका में ऑक्शन बिडर को मारी गोली, मौत, सीने ओर कनपटी पर लगी गोली

रिक्की बाल्मीकि, बंगाल मिरर, चित्तरंजन जीएसडी गेट से बाहर निकलने कर दौरान एक ऑक्शन बिडर बलराम सिंग की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। उसके सर कनपटी ओर सीने में एक एक गोली लगी है। वह अपनी स्कूटी लेकर घर जा रहा था। तभी काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो हेलमेट धरि हमलावरों ने उनपर गोली चलाई। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है। घटना के बाद उसे चिरेका कस्तूरवा गांधी अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के चिरेका नगरी को आरपीएफ ने सील कर दिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। पुलिस इसे ऑक्शन में बर्चस्व की लड़ाई भी मन रही है। घटना के बाद बलराम के कई समर्थक अस्प्ताल में जुटे हैं। इससे पूर्व भी चित्तरंजन में ऑक्शन को लेकर खूनी खेल कई बार खेला जा चुका है।चित्तरंजन (W.B.) रेल नगरी के CLW कारखाने के आर के गेट के पास एक TMC कार्यकर्ता को गोली मारी गयी, नाम बलराम सिंह बताया जा रहा है।खुन से लतपथ बलराम सिंह को कस्तूरबा गांधी (KG)अस्पताल लाया गया है।

Leave a Reply