ASANSOL

कोरोना से एक की मौत, मिले 89 संक्रमित

बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बर्द्धमान जिले में कोरोना एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान जिले में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई तथा 89 संक्रमित पाये गये हैं। जिले में बीते 3 दिनों में 293 संक्रमित पाये गये हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 600 के करीब पहुंच गई है। जिले में अब तक कुल 17 हजार 292 संक्रमित पाये जा चुके हैं। जिसमें से 16 529 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 171 की मौत हो गई है। जबकि 592 संक्रमित अभी भी एक्टिव है। बीते तीन दिनों में जिस तरह से एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। उससे प्रशासन के माथे पर बल पड़ गये हैं। 

Leave a Reply