LatestNationalNewsPURULIA-BANKURAWest Bengal

सुशांत केस का बंगाल, धनबाद कनेक्शन

रिया चक्रवर्ती का पैतृक निवास है पुरुलिया में

Ssr rhea chakraborty
File photo

बंगाल मिरर, पुरूलिया: कोरोना, लॉकडाउन, इन सभी को पीछे छोड़ते हुए, देश के लोगों की निगाहें अब इस बात पर हैं कि सुशांत राजपूत की आत्महत्या के पीछे कौन है।

दोष की उंगली कईयों पर इंगित की जा रही है। सीबीआई ने जांच का जिम्मा संभाला है। आरोपियों में से अन्यतम बंगाली अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती हैं। सुशांत सिंह राजपूत का रिया चक्रवर्ती के साथ प्रेम संबंध था।

रिया चक्रवर्ती का मूल घर पुरुलिया के बाघमुंडी स्थित तुनतुरी गावँ में है। सुशांत मामले में उनके परिजन कैमरे के सामने बिल्कुल नहीं आना चाहते । इलाके के लोग भी घटना को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं।

रिया के दादा धनबाद की कोलियरी में थे मैनेजर

पुरुलिया के बाघमुंडी क्षेत्र के तुनतुरी गाँव के चक्रवर्ती परिवार यहाँ के बारह मौजाओं के दीवान थे। घर में 323 वर्षीय परिवारिक दुर्गा पूजा होता आया था। यहां नाट्य मंदिर भी है। रिया चक्रवर्ती के दादा शिरीष चक्रवर्ती धनबाद में कोलियरी मैनेजर थे। वहीं उसके पिता और चाचा पले बढ़े ।

बाद में उन्होंने विभिन्न स्थानों का दौरा किया। लेकिन एक समय था जब भारत के विभिन्न हिस्सों में बिखरे हुए चक्रवर्ती परिवार दुर्गा पूजा में गावँ आते थे। पूजा के चार दिन बिता कर फिर चले जाते थे।

यह बात तुनतुरी गाँव में चक्रवर्ती परिवार के लोगों ने बताया कि आज से 20-22 साल पहले, रिया चक्रवर्ती के पिता रिया को लेकर गाँव आए थे। तब रिया के छोटे भाई का जन्म नहीं हुआ था।

उनका वह घर अब भी है। जंगलों से घिरा हुआ।
पर वे लोग फिर नहीं लौटे। परिवार का कोई भी सदस्य इस विवादास्पद मुद्दे के बारे में अपना मुंह नहीं खोलना चाहता। पड़ोसियों ने बताया कि रिया चक्रवर्ती के पूर्वज इसी गांव के हैं। पड़ोसी- ज्योतिंद्रनाथ चट्टराज

तुनतुरी एक बहुत समृद्ध गांव है। चक्रवर्ती परिवार इस क्षेत्र के दीवान के रूप में, एक समय काफी प्रसिद्ध थे। उच्च शिक्षित चक्रवर्ती परिवार के सदस्य भारत के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न सरकारी उच्च पदों पर कार्यरत हैं। चक्रवर्ती परिवार पर ऐसा आरोप लगाया जा सकता है इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

मामला राजनीतिक: पूर्व सांसद – वीरसिंह महतो

इलाके के पूर्व सांसद और तुनतुरी हाई स्कूल के पूर्व हेडमास्टर बीर सिंह महतो ने कहा कि
चक्रवर्ती परिवार के इतिहास को में जानता हूँ। क्षेत्र का यह प्रथम शिक्षित परिवार रहा है। परिवार के शिखर चक्रवर्ती के 9 पुत्रों में रिया के दादा रामानुज चक्रवर्ती के दो बेटे सन्तु उर्फ शिरीष चक्रवर्ती और एक मंटू । रामानुज चक्रवर्ती तब वकील थे। सभी रत्न थे। देश भर में इधर उधर बिखरे। दुर्गापूज में सभी आते थे।

पूर्व सांसद ने कहा कि रिया का मामला मीडिया बिहार और महाराष्ट्र का सरकार का पचड़ा है। रिया चक्रवती जो भी हो लेकिन एक महिला से ईडी, एनसीबी और सीबीआई द्वारा 90 घंटे तक पूछताछ की गई । लेकिन सुशांत मामले में कुछ नहीं निकाल सकी। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से पॉलिटिकल है। अभी नवंबर महीने तक चलेगा।

रिया चक्रवर्ती के सम्बन्धी – विश्वजीत चक्रवर्ती
विश्वजीत चक्रवर्ती ने कहा कि हमारे खानदान में ऐसी लड़की कभी नहीं हुई। रिया 4-5 वर्ष की उम्र में यहां आई थी ।इसके बाद फिर नहीं आई। खानदान में ऐसी लड़की होगी ऐसा कभी सोचा भी नही था।

Leave a Reply