LatestWest Bengal

Breaking : राज्य में स्कूल खोलने की हुई घोषणा

बंगाल मिरर, राज्य ब्यूरो, कोलकाता : Breaking : राज्य में स्कूल खोलने की हुई घोषणा, कोरोना संकट के बाद राज्य सरकार शिक्षण संस्थानों को फिर से चालू करने पर विचार कर रही है। स्वास्थ्य गाइडलाइन को मानते हुए 9 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 12 फरवरी से स्कूल चालू हो सकते हैं। उक्त बातें राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कोलकाता में प्रेस कांफ्रेस में कहा। उन्होंने कहा कि बुधवार को सभी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर को लेकर भी बैठक की जायेगी। विज्यार्थी स्कूल में सरस्वती पूजा मना सके।

 इसके साथ ही प्रैक्ट्किल परीक्षा होगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोला जायेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतनी जरूरी है। सभी पक्षों को ध्यान में रखकर अभिभावकों की अनुमति पर ही विद्यार्थी स्कूल आयेंगे। जोर-जबरदस्ती कुछ नहीं किया जायेगा। सरकार 12 फरवरी से स्कूल खोलने की शुरूआत कर रही है। 

file photo

Leave a Reply