आनन्दम रेसिडेंसी के आनन्देश्वर महादेव मंदिर में सप्ताहव्यापी भागवत कथा का आयोजन
बंगाल मिरर, आसनसोल : आज से आनन्दम रेसिडेंसी पंचगछिया के आनन्देश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में सप्ताह व्यापी भागवत कथा का आयोजन किया गया है । कथा वाचक आचार्य डाक्टर सतीश झा जी गुजरात के सुरत से पधारें हैं । भागवत कथा के लिए भारतवर्ष में उनकी एक अलग ही पहचान है । आशा व्यक्त किया जा रहा है कि कल से कथा सुनने वालों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ेगी । आनन्दम रेसिडेंसी के तरफ से भक्तों की सुविधा के लिए सारी व्यवस्था की गई है ।











आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स के सचिव एवं आनन्दम ग्रुप के शम्भू नाथ झा ने बताया कम्पनी आसनसोल के जनगण के लिए हमेशा ही इस तरह की धार्मिक अनुष्ठान करते रहती है। शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक भागवत कथा का आयोजन किया गया है जो 7 नवम्बर तक चलेगा ।इस भागवत कथा को सफल बनाने के लिए कम्पनी के राहुल उपाध्याय, गौरव मिश्रा, विवेकानंद ठाकुर, विपुल मिश्रा, प्रशांत जी , अजय झा , मोनू सिंह, श्रावनी दास, आनन्द प्रसाद सुशांतो मिश्रा एवं सभी सदस्य अथक प्रयास कर रहें हैं ।


- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद


