ASANSOLASANSOL-BURNPURPolitics

500 श्रमिकों की छंटनी का विरोध

बंगाल मिरर, सुजीत बाल्मीकि, आसनसोल : आसनसोल asansol शिल्पांचल में मिनी बस में बदली श्रमिक के रूप में कार्य करनेवाले 500 लोगों की छंटनी के विरोध में आईएनटीटीयूसी INTTUC ने शुरु किया आन्दोलन।परिवहन यूनियन नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में रविवार से मिनी बस आनर्स एसोसिएशन कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आन्दोलन शुरु किया गया। 

राजू अहलूवालिया ने मिनी बस मालिकों पर श्रमिकों का शोषण करने का गंभीर आरोप  लगाते हुए कहा कि लॉकडाउन के समय से ही मालिक श्रमिकों का शोषण कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान न ही श्रमिकों की मदद की गई। अब 500 बदली श्रमिकों की छंटनी कर दी गई है। इन 500 परिवारों के सामने रोजीरोटी का संकट पैदा हो गया है। बस मालिकों का मनमाना रवैया बर्दाश्त नहीं किया जायेगा ।

inttuc asansol
protest by inttuc

Leave a Reply