ASANSOL

जिले में किसे मिलेगी टीएमसी की कमान चर्चा जोरों पर

बंगाल मिरर, आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस द्वारा राज्य भर में जिलास्तर पर सांगठनिक फेरबदल किये जाने की चर्चा है। पश्चिम बर्द्धमान में जिला टीएमसी कमान किसे मिलेगी। इसे लेकर चर्चा जोरों पर है। एक ओर जहां इसके लिए टीएमसी अपने स्तर से नेताओं की स्कैनिंग कर रही है, वहीं टीम पीके की रिपोर्ट की भी समीक्षा की जा रही है। बीते दिनों चुनाव में प्रचंड जीत के बाद पहली बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रशांत किशोर से मुलाकात की। करीब तीन घंटे तक प्रशांत ने ममता से लंबी बातचीत चली। अगले हफ्ते तृणमूल कांग्रेस के सांगठनिक फेरबदल से पहले यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इसके अलावा दोनों ने राज्य और राष्ट्रीय राजनीति पर भी बात की।सूत्रों के मुताबिक इस हफ्ते पार्टी संगठन में अहम बदलाव किए जा सकते हैं।

जिले में कौन-कौन हैं रेस में

पश्चिम बर्द्धमान जिले में जिलाध्यक्ष की रेस में पुराने एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा भी इस बार हैं। वहीं दुर्गापुर लॉबी के नेता चाहते हैं कि आसनसोल और दुर्गापुर के लिए अलग-अलग कमेटी हो। जिलाध्यक्ष की दौड़ में वी. शिवदासन दासू, अपूर्व मुखर्जी, उज्जवल चटर्जी, उत्तम मुखर्जी, अभिजीत घटक, हरेराम सिंह और नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती माने जा रहे है। वहीं संभावना यह भी है कि किसी एक को जिलाध्यक्ष बनाकर दो को-आर्डिनेटर नियुक्त कर दिये जाये। जैसा कि पहले भी हो चुका है। अब देखना होगा कि विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद टीएमसी जिले में किसी कमान सौंपती है। 

Leave a Reply