ASANSOL

Asansol बोर्ड बैठक में विवादित मार्केट कांप्लेक्स बना मुद्दा, विवाद के बाद इंपीरियल चैप्टर क्लोज

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today ) आसनसोल नगरनिगम की बोर्ड बैठक में भी मंगलवार को रानीगंज की ब्लूचिप के निर्माणाधीन मार्केटिंग कांप्लेक्स का मुद्दा हावी रहा। कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर और भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता ने इसे लेकर सवाल उठायाा। जिसके बाद मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि नगरनिगम और ब्लूचिप के बीच ही समझौता होगा, कोई तीसरी कंपनी से नहीं यानि की अब तक जिस इंपीरियर रियलटी(दीपक तोदी) के बीच में आने से विवाद हो रहा था। वह अब पीछे हट गया है। 

 गौरतलब है  कि भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने इसे लेकर एक बयान जारी किया था। सोमवार को आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने एक संवाददाता सम्मेलन कर इसका जवाब दिया। वहीं कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने भी सवाल उठाये थे। 

बोर्ड बैठक के बाद उन्होंने  कहा कि रानीगंज नगर निगम के साथ ब्लू चिप कंपनी का क्या समझौता हुआ था। यह सबके सामने आना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह सवाल भी खड़ा किया कि आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन ब्लू चिप कंपनी को ही उस जगह पर भवन बनाने की अनुमति देने के लिए इतने उतावले क्यों हैं। उन्होंने उस कांप्लेक्स में निगम को 30 फीसदी शेयर मिलने की बात पर भी सवाल खड़े किए। अभी तो नगर निगम के पास डाक्टर, एडवोकेट जैसे बुद्धिजीवी लोग हैं तो क्यों नहीं एक कमिटी बनाकर कंपनी के साथ बैठकर बातचीत करें। वहीं नगरनिगम का समझौता ब्लूचिप से है तो बीच में इंपीरियल रियलटी( दीपक तोदी) कहां से आ गये। 

मेयर बिधान उपाध्याय और उपमेयर अभिजीत घटक ने कहा कि बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। सभी वार्डों में विकास कार्य किये जायेंगे। वहीं रानीगंज में जिस कांप्लेक्स को लेकर विवाद है, उस पर सर्वसम्मति से फैसला होगा। समझौता ब्लूचिप के साथ ही होगा, तीसरी कंपनी इंपीरियल रियलटी ने पत्र दिया है कि वह लोग इसमें शामिल नहीं होंगे। 

Leave a Reply