ASANSOL

Asansol के कारखाने में मजदूर की मौत, मुआवजे पर गतिरोध

बंगाल मिरर, साबिर अली, कुल्टी- ( Asansol Live News Today ) आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के सतईसा स्थित नेशनल ग्लास वर्क्स में मंगलवार की सुबह हुए हादसे में श्रमिक की मौत हो गई।  धेमोमेन कोलयरी निवासी 40 वर्षीय कृष्णा नोनिया की कार्य करने के दौरान भरे हुए बोरा से दबने के कारण मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मुआवजा को लेकर मृतक के परिजन और कंपनी प्रबंधन के बीच बार्ता हो रही थी।


मजदूरों ने बताया कि कारखाने में मजदूर लोडिंग-अनलोडिंग कर रहे थे। उसी दौरान माल भरा हुआ बोरा ढेर से गिर गया। इसमें दबने के कारण मजदूर कृष्णा नोनिया की मौत हो गई। वहीं मुआवजे पर फैसला न होने तक परिजनों तथा मजदूरों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में आक्रोशित लोगों ने कारखाने में जाकर विरोध जताया। समाचार लिखे जाने तक मुआवजे को लेकर फैसला नहीं हो पाया था। 

हादसे के घंटों बीतने के बाद भी प्रबंधन की ओर से घटनास्थल पर नहीं आने से आक्रोश बढ़ रहा है। मालिक मजदूरों को पुलिस की मध्यस्थता में बातचीत करने की बात कह रहा। लेकिन मजदूर कारखाने में ही अड़े हैं। पुलिस भी उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थी।

SAIL DSP में हादसा 3 श्रमिक झुलसे

Leave a Reply