ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

टीएमसी से भाजपा में गये लोगों अभी वापस लेने की जरूरत नहीं : तापस

बंगाल मिरर, दीप रंजन बनर्जी, रानीगंज : राज्य भर में राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि भाजपा के विधायक एवं नेता टीएमसी में शामिल होना चाह रहे हैं, विशेषकर वैसे नेता जो टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। आज कोलकाता में टीएमसी की महत्वपूर्ण बैठक होनेवाली है। इसके पहले रानीगंज के विधायक सह एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी ने मीडिया को बयान में कहा है कि  कुछ लोगों ने सोचा था हमलोगों सत्ता में वापस नहीं आयेंगे, हड़बड़ी में भाजपा में शामिल हो गये, अब इतना जल्दी उनका भाजपा से मोहभंग हो गया।

 हमारे कार्यकर्ता चुनाव में जी जान से खटे है। उनके भावनाओं का सम्मान करने का अनुरोध करता हूं, फिलहाल विश्राम करें। जो भाजपा में गये हैं, उन्हें भी विश्राम करने दे। उन्होंने कहा कि उनलोगों को वापस लेने से कार्यकर्ता हताश होंगे। इसलिए फिलहाल नेतृत्व उनके बारे में न सोचे, अभी हमलोग सुख और शांति से हैं। जनता हमारे साथ हैं। इसलिए जो लोग भाजपा में गये थे, उन्हें वहीं रहने दे। 

Leave a Reply