सिख वेलफेयर सोसायटी की बैठक आने वाले कार्यक्रम को लेकर विचार चर्चा : सुरजीत सिंह मक्कड़
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल: शुक्रवार के दिन आसनसोल कोर्ट मोड़ स्थित सिख वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आने वाले कई कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई इस विषय पर सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान जगदीश सिंह ने कहा कि गुरुओं का उपदेश है राहत प्यारी मुझको सीख प्यारा नाही इसीलिए हम सभी को अमृतधारी होना चाहिए गुरु घर के प्रधान सेवकों को प्रबंधक कमेटियों के मेंबरों को अमृत छक्के गुरु वाले बनना चाहिए ताकि गुरु घर की जो मर्यादा है उसको समझ सके इससे हमारे सिख समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा ।











इसीलिए हम लोगों ने 15 अप्रैल को जमुरिया शिवपुर पावर हाउस गुरुद्वारा में अमृत संचार का कार्यक्रम रखा है सभी से अनुरोध है कि इस अमृत संचार में अमृत पान कर गुरु वाले बने कौम और गुरु घर की सेवा करें , वही इस बैठक में सिख वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर प्रेसिडेंट सुरजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि हम लोग हर समय गरीब का मुंह गुरु की गोलक कृत्य करो नाम जपो वांड छको के गुरु नानक साहिब जी के उपदेशों को चलते हुए इलाके में सेवा भावना द्वारा कार्य करते हैं आने वाली 12 मार्च को चीनाकौड़ी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा होला माला गुरुपरब्ब में रक्तदान शिविर के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर रहे हैं 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह वेलफेयर सोसाइटी बानपुर में रक्तदान शिविर स्वास्थ्य शिविर के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।


इसके अलावा निगा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से उस गुरुद्वारे में भी आने वाले दिनों में रक्तदान शिविर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा वही आसनसोल सिख वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य सलाहकार तरसेम सिंह ने कहा कि सिख वेल्फयर सोसायटी एवं आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हर समय इलाके में जरूरतमंद बच्चों की फीस के साथ ड्रेस किताबें कॉपी देने की सेवा का कार्य करती आई है और करती रहेगी यह सब सेवाएं गुरु महाराज जी हम लोगों से करवा रहे हैं हम लोग इसी तरह से आम जनता संगत की सेवा करते रहें यही अरदास गुरु महाराज जी से करते हैं इस अवसर पर आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान जगदीश सिंह सिख वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर प्रेसिडेंट आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी प्रधान सुरजीत सिंह मक्कड़ सिख वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य सलाहकार एवं आसनसोल सेंटर द्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव तरसेम सिंह हरजीत सिंह बग्गा जसपाल सिंह सुखविंदर सिंह जसपाल सिंह गुरमीत सिंह संतोष सिंह सोहन सिंह दलजीत सिंह सोनू सिंह के अलावा अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
- Asansol Rail Jan Samvad 2026: डीआरएम ने यात्रियों से की बात, मांगे सुझाव
- Asansol Mahavir Akhara 2026: जीटी रोड पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़
- आसनसोल में व्यवसायी की दिवंगत पत्नी की स्मृति में वस्त्र वितरण और नर-नारायण सेवा
- আসানসোলে ব্যবসায়ীর প্রয়াত স্ত্রীর স্মৃতিতে বস্ত্র বিতরণ ও নরনারায়ণ সেবা
- একাদশীর সকালে শ্বশুরবাড়ি থেকে ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার সালানপুরে গৃহবধূর রহস্য মৃত্যুতে চাঞ্চল্য, আটক স্বামী


