Wednesday, October 7, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, October 7, 2026
Latest:
Bengal Mirror
BusinessRANIGANJ-JAMURIA

Raniganj Chamber का केएनयू से एमओयू

रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की वार्षिक आम सभा का आयोजन

बंगाल मिरर, वरिष्ठ संवाददाता, रानीगंज : रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की वार्षिक आम सभा का आयोजन रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स ( Raniganj Chamber of Commerce ) के सभागार में किया जिसमें वर्ष 2019 -20 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा वर्ष 2019- 20 में किए गए कार्यों का विवरण भी दिया गया। रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स जो कि अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति लगातार सजग है । इसने इंजीनियरिंग के एक छात्र को ₹ 1500 प्रति माह देने का निश्चय किया है जो कि 2 साल तक चलेगा।

इसके साथ ही चेंबर ने कोरोना काल में चेंबर की परिवार से जिन सदस्यों को खोया उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की । साधारण सदस्यों ने अपने बातों को अध्यक्ष के सामने रखा और आने वाले समय में और अच्छा कार्य करने की बात कही। चेंबर के अध्यक्ष श्री संदीप भालोटिया ने बताया कि आगामी कल रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स भारतवर्ष में किसी भी व्यवसायिक संगठन का सबसे पहला मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है जो कि हमारे लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि और रानीगंज वासियों के लिए गर्व की बात होगी। यही नहीं काजी नज़रुल यूनिवर्सिटी के साथ उसके व्यवसायिक पाठ्यक्रम के लिए भी एक एमओयू साइन किया जा रहा है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *