ASANSOL

Coal Crisis : ECL की खदानों में पूजा में भी उत्पादन पर जोर

बंगाल मिरर, आसनसोल :: देश भर में पावर प्लांट में कोयला संकट Coal Crisis के कारण ब्लैकआउट खतरा मंडरा रहा है। इसको देखते हुए दुर्गापूजा में कोयला खदान चालू रखने को लेकर ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक प्रेम सागर मिश्रा ने सभी श्रमिक संगठनों के साथ शनिवार को ईसीएल मुख्यालय में बैठक की। बैठक में तकनीकी निदेशक संचालन बी बीरा रेड्डी निदेशक (वित्त/कार्मिक) गौतम चंद्र दे, महाप्रबंधक कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध पवन कुमार श्रीवास्तव, सीएमडी के तकनीकी सचिव नीलाद्री राय, श्रम संगठन की ओर से केकेएससी के महामंत्री सह जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह, निरसा के पूर्व विधायक सह जेबीसीसीआई सदस्य अरूप चटर्जी, ईसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य माधव बनर्जी, इंटक के चंडी बनर्जी, कोयला मजदूर कांग्रेस के राकेश कुमार आदि मौजूद थे।


इस दौरान  ईसीएल के सीएमडी प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि ईसीएल अभी विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। सभी क्षेत्र नगेटिव ग्रोथ में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का मुख्य त्योहार दुर्गापूजा है। सभी लोग चाहते हैं कि वे अपने परिवार के साथ घूमे-फिरें। वहीं उन्होंने कहा कि ईसीएल में जमीन उपलब्ध नहीं होने से कोयला उत्पादन पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने श्रमिक संगठनों से पूजा के दौरान खदान चालू रखने पर सुझाव मांगा गया ।


जिस पर जेबीसीसीआई सदस्य सह निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि ईसीएल की स्थिति काफी दयनीय है और ऐसी स्थिति में दो दिनों की छुट्टी देना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जो कोयला कर्मी काम करना चाहते हैं, उन्हें काम करने दिया जाये पर जो कर्मी काम पर नहीं आते हैं, उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया जाये। उन्होंने कहा कि सभी श्रम संगठनों ने आपस में बात कर सहमति दी कि कोयला खदान पूजा में चालू रखा जाये। 

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *