ASANSOLPolitics

वार्ड 13 में घर-घर जाकर दी केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी

बंगाल मिरर, आसनसोल : BJP कार्यकर्ताओं ने आसनसोल उत्तर विधानसभा के वार्ड नम्बर 13 स्थित बागबन्दी गांव में भाजपा की ओर से घर-घर जाकर दी केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी। मौके पर प्रधानमंत्री के द्वारा बीते 6 वर्षो में की गयी विकास मूलकों का रिपोर्ट कार्ड भी दिया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि बीते 6 वर्षो में भाजपा सरकार के द्वारा की गयी लाभकारी योजनाओं के बारे में गांव के लोगों को बताया गया।

जिन लोगों को उसका लाभ अभी तक नहीं मिला है। उनलोगों को लाभ दिलाने की बात कही गयी। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के लिए जितने विकास मूलक कार्य किये उसकी जानकारी भी दी गयी। उस मौके पर निर्मल कर्मकार, बापी साहा, टुंपा मंडल, अपूर्व हाजरा, शीतल सोलंकी, संतोष मुखर्जी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply