Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol में BJYM का प्रदर्शन

बंगाल मिरर, आसनसोल: आज भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से आसनसोल के एसडीओ दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया और एसडीओ दफ्तर को एक ज्ञापन सौंपा गया इस संदर्भ में भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा कि 13 सितंबर को भाजपा द्वारा जो नवान्न अभियान चलाया गया था उसमें पूरे प्रदेश से भाजपा कर्मियों समर्थक आकर जुटे थे लेकिन उस अभियान को विफल करने के लिए जिस तरह से बंगाल पुलिस द्वारा अत्याचार किया गया था इसी के खिलाफ आज एसडीओ दफ्तर को ज्ञापन सौंपा जा रहा है

वहीं भाजपा जिला युवा मोर्चा नेता अभिजीत राय ने कहा कि 13 सितंबर के नवान्न अभियान में बंगाल पुलिस द्वारा जो अत्याचार किया गया था उसी के खिलाफ आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एसडीओ दफ्तर को ज्ञापन सौंपा है उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा कर्मियों पर पुलिस द्वारा अत्याचार किया गया था वह कहीं से भी बर्दाश्त के काबिल नहीं है और इसी के खिलाफ आगे अभियान चलाया गया । इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से संतोष सिंह सैकत हाजरा राहुल सिंह संगठन के अध्यक्ष मलय चक्रवर्ती और भाजपा से जितेंद्र तिवारी कृष्णेंदु मुखर्जी गौरव गुप्ता भृगु ठाकुर उपस्थित रहे

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *