Asansol में Suvendu ने की DM, DCP को हटाने की मांग, लगाये गंभीर आरोप
बंगाल मिरर, एस सिंह ः ( Asansol News Live Today ) आसनसोल में सोमवार को राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने डीएम और डीसीपी और पुलिस अधिकारियों के एक वर्ग पर गंभीर आरोप लगाये। इसकी शिकायत उन्होंने पर्यवेक्षकों से की। शिकायत बाद उन्होंने कहा कि उनलोगों ने डीएम को हटाने की मांग की है क्योंकि उनके रहते ही आसनसोल नगरनिगम चुनाव में वोटों की लूट हुई थी, साथ ही आसनसोल -दुर्गापुर पुलिस के डीसीपी (मुख्यालय), कई थाना प्रभारी और पुलिस का एक वर्ग शासक दल के लिए काम कर रहा है। इस परिस्थिति में निष्पक्ष चुनाव की आशा करना बेमानी है।














उन्होंने कहा कि बूथ के आसपास भी राज्य पुलिस को न रखा जाये। आसनसोल लोकसभा के सात विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों पर केंद्रीय बलों और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की मांग की है। उनके साथ आसनसोल भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पाल, चुनाव एजेंट प्रशांत चक्रवर्ती, पुरुलिया के सांसद ज्योर्मिय सिंह महतो, भाजपा राज्य नेता कृष्णेंदु मुखर्जी और कोलकाता नगर पालिका भाजपा पार्षद सजल घोष भी थे।
वहीं टीएमसी जिलाध्यक्ष बिधान उपाध्याय ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी हार के डर से एेसी बातें कह रहे हैं। पर्यवेक्षक को जो जांच करना है कर लें दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। कहां एंबुलेंस और टोटो है यह दिखाये। इस तरह का झूठा आरोप लगाकर दुष्प्रचार कर रहे हैं।

