ASANSOL

दायित्व लेने से पहले किया कार्यालय का निरीक्षण, कल लेंगे पदभार

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के प्रशासक बोर्ड के चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी को बनाए जाने के बाद रविवार को आसनसोल नगर निगम का दौरा किया। सनद रहे कि वह सोमवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

रविवार को आसनसोल नगर निगम का दौरा करने के दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जो दायित्व दी है। उसके लिए सोमवार को पद ग्रहण करने के पहले निगम अधिकारियों के साथ कुछ औपचारिक बात थी। वह सब बात की गई। वहीं दूसरी ओर नगर निगम में नई कमेटी के पदाधिकारियों के कार्यालय, कार्यालय में नेम प्लेट लगाने की काम किया गया। उस कार्य को देखने के लिए एवं अधिकारियों से बातचीत कर नए प्रशासनिक बोर्ड के सदस्यों के बैठने की जगह उनका नाम प्लेट सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया गया। नगर निगम के अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई।

उन्होंने कहा कि सोमवार को 11 बजे नए कमेटी के सभी सदस्य नगर निगम में आएंगे।उसके बाद सभी को उनका पदभार दिया जाएगा। वहीं 12 बजे निगम के अधिकारियों के साथ एक बैठक की जाएगी। बैठक में आसनसोल के विकास मूलक कार्यों को कैसे पूरा किया जाए, पेंडिंग पड़े कार्यो को पूरा करने एवं आसनसोल को और कैसे विकास किया जाय, उसे लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से नगर निगम आयुक्त नितिन सिंघानिया, प्रशासक बोर्ड सदस्य अभिजीत घटक, पूर्ण शशि राय, तबस्सुम आरा अंजना शर्मा, दिवेन्दु भगत, मीर हासिम, श्याम सोरेन, अधीक्षण अभियंता सुकोमल मंडल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply