Sunday, October 25, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Sunday, October 25, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

Asansol : पंचायत चुनाव से पहले कचड़े के ढेर में भारी संख्या में वोटर कार्ड

दस दिन पहले पाया गया था इसी इलाके से पुरुलिया जिले के पते का कई वोटरकार्ड

अब नॉर्थ बर्दवान के पते का पाया गया भारी संख्या मे वोटर कार्ड

बंगाल मिरर, आसनसोल :: पश्चिम बंगाल आसनसोल के निघा इलाके मे स्थित कचड़े के ढेर से भारी संख्या मे नॉर्थ बर्दवान के पते का बना वोटर कार्ड पाया गया है, जिसके साथ पुलिस ने कई तरह के वाहनों के कागजात भी बरामद किये हैं, स्थानीय लोगों की अगर माने तो मौके पर बरामद सभी वोटर कार्डों और वाहनों के कागजातों को जलाने का प्रयास किया गया था, पर जलाने के क्रम मे कई वोटर कार्ड और वाहनों के कागजात बच गए हैं, जिन बचे हुए कागजातों और वोटर कार्डों पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ गई जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी जामुड़िया थाने को दी वहीं मौके पर पहुँची पुलिस ने कचड़े के ढेर से मिले वोटर कार्डों और वाहनों के कागजातों को जब्त कर अपने साथ ले गई

, स्थानीय लोगों की अगर माने तो दस दिन पहले भी पुरुलिया के पते का भी इसी जगह से भारी संख्या मे वोटर कार्ड बरामद हुआ था, अब दूसरी बार है जब इतनी भारी संख्या मे एक ऐसे अलग पते का नाम देकर वोटर कार्ड बनाया गया है, जो पता पश्चिम बंगाल के किसी कोने मे नही है, ऐसे मे अब यह सवाल उठ रहा है, की आखिरकार गलत पते का इतनी भारी शंख्या मे वोटर कार्ड क्यों बनाए गए थे, और आखिर कार ऐसी कौन सी बात हुई की इन वोटर कार्डों को जलाकर नस्ट करना पड़ा, बंगाल मे पंचायत चुनाव होना है ऐसे मे पश्चिम बंगाल के तमाम दल के नेता चुनाव की तैयारियों मे चुनाव की घोषणा होने से पहले जुट गए हैं, जिसको देखते हुए पुलिस भी अपने स्तर से मामले की पड़ताल मे जुट गई है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *