OBC रेलवे इम्प्लाइज एसोसिएशन के मंडल सचिव बने भावेश
बंगाल मिरर, आसनसोल : ओबीसी रेलवे इम्प्लाइज एसोसिएशन आसनसोल रेलमंडल का सचिव भावेश कुमार को बनाया गया है। भावेश कुमार आसनसोल के सीआईटी है। बीते दिनों उन्हें सर्वाधिक आय योगदान के लिए पुरस्कृत भी किया गया था। निवर्तमान मंडल सचिव अखिलेश कुमार को विजिलेंस इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति मिलने के बाद भावेश को यह दायित्व मिला है। पूर्व रेलवे के कार्मिक विभाग से इसका आदेश भी जारी हो गया है।संबंधित विभाग को आदेश की प्रति भेज दी गई है।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211206-WA0019.jpg?resize=225%2C500&ssl=1)