Bihar-Up-JharkhandCOVID 19

बिहार में 6 तक लॉकडाउन, संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार

बंगाल मिरर, पटना, विशेष संवाददाता : बिहार में राज्य सरकार ने लॉकडाउन को 6 सितंबर तक बढ़ा दिया है। राज्य के गृह विभाग द्वारा सोमवार को यह निर्देश जारी किया गया। बिहार में 17 अगस्त से 6 सितंबर तक लॉकडाउन रहेगा। गौरतलब है कि बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। बिहार में संक्रमितों की कुल संख्या एक लाख के पार हो गयी है। बिहार देश का आठवां राज्य हैं, जहां संक्रमितों की संख्या एक लाख से अधिक हो गयी है। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के समय बिहार में संक्रमितों की संख्या कम थी, लेकिन अनलॉक के बाद अन्य राज्यों से मजदूरों तथा लोगों के अपने गृह राज्य लौटने के बाद से ही संक्रमण काफी तेजी से फैला है। 

Leave a Reply