Pawan Singh Vs Babul Supriyo : फिर हमले से चर्चा तेज
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Pawan Singh Vs Babul Supriyo ) भाजपा आसनसोल से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने से इंकार कर चुके भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने बाबुल सुप्रियो पर निशाना साधा है। कल पलटवार करने के बाद आद आज पवन सिंह ने एक्स पर पोस्ट में एक पुरानी वीडियो शेयर किया और लिखा कि ” कलाकार और सन्यासी की कोई जाति या धर्म नहीं होती, इनको इनकी सामाजिक विशेषताओं के लिए सम्मान मिलता है और मिलता रहेगा l 2019 में मैं बाबुल सुप्रियो के प्रचार के लिए आसनसोल आया था, खूब सम्मान मिला था। आखिर 2024 में बाबुल जी की ऐसी क्या मजबूरी रही कि मुझे बदनाम करने के लिए फर्जी चित्रों का सहारा लेना पड़ा । आपने संगीत को भी धोखा देने का कार्य किया है , पूर्ण रूप से टीएमसी के नेता बन गए हैं। दुर्भाग्य !













इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि पवन सिंह का हाथ पकड़े बाबुल सुप्रियो स्टेज पर आते हैं और लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हैं l वहीं उत्तरीय पहनाकर पवन सिंह का स्वागत करते हैं l कल से पवन सिंह द्वारा एक्स हैंडल पर ट्वीट कर बाबुल सुप्रियो पर पलटवार किया गया था। वहीं आज फिर हमला करने से राजनीतिक हलकों में इसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं गौरतलब है कि आसनसोल से पवन सिंह को प्रत्याशी बनाया गया था लेकिन पवन सिंह ने निजी कारणों का हवाला देकर आसनसोल से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था, अब फिर से पवन सिंह के अचानक सक्रिय होने से लोगों के में कौतूहल पैदा हो गया है।
- ঋতব্রত বন্দোপাধ্যায়ের সঙ্গে দেখা এক সপ্তাহের মধ্যে দলের জেলা সভাপতির পদে ইস্তফা নরেন্দ্রনাথ চক্রবর্তীর পশ্চিম বর্ধমানে ৪৭৬ জন নেতা ও কর্মীর বিরুদ্ধে গ্রেপ্তারি পরোয়ানা
- TMC पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष पद से नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती का इस्तीफा, बोले- “476 नेताओं पर वारंट, अकेला क्या करूं?”
- আসানসোলে সরকারি অফিসে তৃণমূলের পতাকা, স্বাস্থ্যকেন্দ্রে মদের বোতল ! সরব বিজেপি
- কাটমানি নিয়ে বহিরাগতদের নিয়োগের অভিযোগ স্থানীয়দের কাজের দাবিতে দুর্গাপুরে বেসরকারি কারখানার গেট আটকে বিক্ষোভ
- সরকারি মহাবিদ্যালয় নাকি তৃণমূলের আড্ডাখানা! অভিযোগ ঘিরে এবিভিপি ও টিএমসিপির বচসা, উত্তেজনা দুর্গাপুরে


