अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन दुर्गापुर शाखा द्वारा गौरीपुर कुष्ठ अस्पताल में 597 रोगियों को वस्त्र वितरण
बंगाल मिरर, (दलजीत सिंह), रानीगंज : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सिटी सेंटर दुर्गापुर शाखा के तत्वधान में गौरीपुर कुष्ठ अस्पताल में भर्ती 597 रोगियों को वस्त्र वितरण प्रदान किया गया। संस्था के राष्ट्रीय पदधिकारी बिंदु भगत ने कहा कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर वस्त्र वितरण किया गए हैं। हम लोगों का प्रयास रहता है कि पूजा त्यौहार के अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करें वह भी पूजा का उल्लास मनाएं नए वस्त्र पहन कर इसलिए हम लोग प्रत्येक पूजा त्यौहार के अवसर पर वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन करते हैं














इसके अलावा हमारी संस्था की महिलाएं समाज कल्याण एवं सेवा के कार्यों में निरंतर आगे रहती है जरूरतमंदों की मदद करना हमारी प्राथमिकता है स्वास्थ्य जांच शिविर एवं अन्य कई सेवा के कार्य निरंतर आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर संस्था के सचिव नीरू अग्रवाल ने कहा कि इस सेवा कार्य में पूर्वांचल आनंद फाउंडेशन संस्था के सदस्यों का भी सहयोग रहा है उनके प्रस्ताव पर ही आज हम लोगों ने अस्पताल के मरीजों को वस्त्र वितरण किया है। संस्था की तरफ से डिंपल खेमका एवं पूजा भट्टड ने कहा कि अपने घरों के कामकाज के पश्चात हम लोग समाज सेवा के कार्यों में समय देते हैं खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करना हमारी संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।
बाढ़ प्रभावितों में बर्तन और खाद्य सामग्री वितरित
मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा द्वारा फूड पैकेट वितरण


