Asansol में स्थापित होगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा
अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में भव्य होली महोत्सव मनाया गया
बंगाल मिरर, रूपनारायणपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में नांदनिक हॉल, रूपनारायणपुर में भव्य होली महोत्सव मनाया गया, जिसमें मुख्य रूप से आसनसोल के मेयर और बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय और जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह शामिल हुए। दोनों ने संयुक्त रूप से महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुभ शुरुआत की. कार्यक्रम में कोलकाता, दुर्गापुर, रानीगंज, आसनसोल, बराकर, कुल्टी, धनबाद, मैथन, जामताड़ा, मिहिजाम, चित्तरंजन समेत विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह ने किया.









हालांकि, कार्यक्रम में शामिल होने आये जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह ने आसनसोल में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने की बात कही। आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय ने घोषणा किया कि एचएलजी हॉस्पिटल मोड़ पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की जाये क्षत्रिय समाज के इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से कई लोग शामिल हुए। इस दौरान मो. अरमान, भोला सिंह, शशिभूषण पांडे आदि थे। इस संदर्भ में बिधान उपाध्याय ने कहा कि रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाएं और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ रहें. अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज की ओर से सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।




- আন্তর্জাতিক যোগা মঞ্চে উজ্জ্বল অন্ডালের চার কন্যা
- सर्कस के तंबू में कर्मी का फंदे से लटका शव बरामद, उखड़ा में सनसनी
- সার্কাস তাঁবুতে কর্মীর ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার, উখড়ায় চাঞ্চল্য
- Swachh Vayu Sarvekshan 2026 : Asansol 32 वें स्थान पर फिसला, हावड़ा – कोलकाता की बुरी हालत
- कुल्टी के रेड लाइट इलाके में लूट की घटना पुलिस के जाल में दो युवक

