DURGAPUR

Durgapur में महिला को मारी गोली, भाई पर आरोप

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : Durgapur में महिला को मारी गोली, भाई पर आरोप दुर्गापुर के न्यूटाउनशिप थाना इलाके के सुभाषपल्ली में एक महिला को युवक ने गोली मार दी। छानबीन में   विधवा दीदी की दोबारा शादी से नाराज  भाई पर दीदी को गोली मारने का आरोप लगा है।  गुरुवार को इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने से जख्मी बेबी उपाध्याय के रूप में पहचानी जाने वाली 48 वर्षीय महिला को गंभीर हालत में दुर्गापुर महकमा अस्पताल ले जाया गया।

वहां से स्थिति गंभीर होने पर निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं गोली मारने का  आरोपी आरजू उपाध्याय फरार है। खबर मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और आसनसोल दुर्गापुर पुलिस के एसीपी अक्षत गर्ग मौके पर पहुंचे। कथित तौर पर महिला को सीने और पीठ में गोली लगी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आरजू उपाध्याय को पिस्टल कहां और किसने दी। बेबी उपाध्याय के स्वस्थ होने का  पुलिस प्रशासन इंतजार कर रहा है।

Leave a Reply