ASANSOL

बाराबनी में तृणमूल की प्रतिवाद रैली

बंगाल मिरर, रिक्की बाल्मीकि एवं ऋषि गुप्ता, बाराबनी : तृणमूल कांग्रेस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की के साथ बलात्कार के बाद हत्या औक कृषि बिल 2020 के खिलाफ बाराबनी विधानसभा के युवा नेता मुकुल उपाध्याय और बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष असित सिंह के नेतृत्व में प्रतिवाद रैली बाराबनी के खास्कुट्टी से दोमाहनी हाट्टतला तक निकाला गया। जिसमें बाराबनी के हजारों लोग जमा हुए।

तृणमूल की प्रतिवाद रैली

बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष असित सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब लोगों का शोषण करने के लिए आई है, दिन पर दिन भारत के नागरिकों पर अत्याचार कर रही है। कुछ दिन पहले आसनसोल के सांसद बाबुल सुप्रियो ने बाराबनी में सभा किया था, सांसद को इस महामारी में नहीं देखा गया था। बाराबनी के लोग सही समय पर सांसद को जवाब देंगे। इस राहुल रघु चौबे, जिला युवा तृणमूल कांग्रेस के सह-अध्यक्ष, पार्थ सारथी मुखर्जी, बाराबनी ब्लॉक के युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष, माला बाउरी, सुकुमार साधु, शिक्षक प्रकोष्ठ के नेता जदुनाथ रॉय, जमग्राम ग्राम पंचायत के प्रमुख केशब राउत, पनुरिया ग्राम पंचायत के उप प्रमुख बिस्वजीत सिंह, बाराबनी ग्राम पंचायत के प्रमुख नरेश बाउरी, बाराबनी ग्राम पंचायत के उप प्रमुख जितेंद्र पासवान, डोमनी ग्राम पंचायत के प्रमुख सैमु सह-ब्लॉक के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे।

Leave a Reply