Thursday, July 23, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Thursday, July 23, 2026
Latest:
Bengal Mirror
DURGAPUR

Durgapur में चला DMC का बुलडोजर, हटाया अतिक्रमण, तोड़ा अवैध निर्माण

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : ( Durgapur News Today In Hindi ) दुर्गापुर नगर निगम के 29 नम्बर वार्ड के सागरभांगा इलाके में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। गुरुवार को दुर्गापुर नगर निगम प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। जहां सरकारी जमीन पर किए जा रहे अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन के जरिए तोड़ा गया। इस दौरान कोई अशांति न हो इसके लिए पुलिस की तैनाती की गई थी। दुर्गापुर नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे और पूरी स्थिति पर नजर रख रहे थे।

दुर्गापुर नगर निगम के अधिकारी बबलू सरकार ने बताया कि सागरभांगा इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था और उस जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था। इस इलाके के लोगो ने अवैध निर्माण की शिकायत दुर्गापुर नगर निगम प्रशासन से की थी। इस मामले की जांच की गई तो सरकारी जमीन पर कब्जा और अवैध निर्माण का मामला उजागर हुआ। इसके बाद नगर निगम के प्रशासक के निर्देश पर अवैध निर्माण को तोड़ा गया। हालांकि अवैध निर्माण को लेकर शिकायत में किसी एक व्यक्ति का नाम नहीं था। वहीं दूसरी तरफ पूर्व पार्षद सुनील चटर्जी के पुत्र अभिजीत चटर्जी का कहना है कि राजनीतिक साजिश के तहत उनके परिवार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही हैं। उनके पिता सुनील चटर्जी और मां पार्षद व बोरों चेयरमैन रह चुके हैं। इसलिए विरोधियों द्वारा यह साजिश रची जा रही हैं।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *