ASANSOLCOVID 19KULTI-BARAKAR

एसबीआई कर्मी पॉजिटिव मचा हड़कंप

sbi

बंगाल  मिरर, सांकतोड़िया : स्टेट बैंक आफ इंडिया सांकतोड़िया शाखा में एक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। बैंक के अन्य कर्मियों की रैपिड जांच की गयी। इसकी सूचना स्थानीय पार्षद साधन पाल को दी गयी। जिसके बाद इलाके में सैनिटाइजेशन कराया गया। वहीं दूसरी ओऱ उक्त कर्मी के संपर्क में आये लोग तथा कर्मी चिंतित हैं।  गौरतलब है कि जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। सक्रिय संक्रमितों की संख्या पहली बार हजार को पार कर गयी है। वहीं जिले में अब तक 42 लोगों की मौत भी हो चुकी है। 

Leave a Reply