Amrit Bharat Express Malda – Bengaluru Fare, Time Table जानें सबकुछ
Barddhaman से जा सकेंगे भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, काटपाडी, बेंगलुरू ( SMVT )
बंगाल मिरर, मालदा : ( Amrit Bharat Express Malda – Bengaluru Fare, Time Table ) शाही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के बाद अब आम जनता की शाही ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो चुका है। बीते 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। इसमें से एक बंगाल को मिली है। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को मालदा से खुलेगी और मंगलवार को बंगलुरू ( एसएमवीटी ) पहुंचेगी। वहीं वापसी में एसएमवीटी से मंलवार को खुलकर गुरुवार को मालदा पहुंची । मालदा से बंगलुरू तक का इस ट्रेन का किराया 925 रुपये तथा बर्द्धमान से बंगलुरू तक का किराया 875 रुपये हैं।














वहीं मालदा या बर्द्धमान से लोग इस ट्रेन से भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, काटपाडी और बंगलुरू तक की भी यात्रा कर सकते हैं। आसनसोल – दुर्गापुर के लोग बर्द्धमान से इस ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे। क्योंकि बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए काटपाडी और बंगलुरू जाते हैं। लेकिन टिकट को लेकर समस्या बनी रहती है। क्योंंकि इन रूटों पर सभी ट्रेनें साप्ताहिक ही हैं। 21कोच वाली इस अमृत भारत एक्सप्रेस में सभी नॉन एसी है। इसमें 2 लगेज रेक, सात सामान्य सीटिंग कोच तथा 12 स्लीपर कोच हैं। इन कोचों को अधिक आरामदेह और आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।
यह 13434 अमृत भारत एक्सप्रेस मालदा से सुबह 8 : 50 में खुलेगी। न्यू फरक्का, रामपुरहाट, बोलपुर होकर दोपहर 13 : 20 बजे बर्द्धमान पहुंचेगी। डानकुनी में इसका समय दोपह 14 : 55 में है। खड़गपुर में 17 : 45, रात 22 : 25 बजे भुवनेश्वर तथा सोमवार को सुबह 5 : 35 बजे विशाखात्तनम, रात 22 : 20 बजे काटपाडी और मंगलवार भोर 3 बजे बंगलुरू पहुंचेगी। रूट में करीब की दर्जन स्टॉपेज इस ट्रेन का है। वहीं पुशपुल इंजिन होने के कारण इस ट्रेन का इंंजिन बदलने की जरूरत नहीं है।

Amrit Bharat Express Malda – Bengaluru Fare, Time Table : वर्तमान में मालदा होकर बंगलुरू जाने के लिए कोई भी ट्रेन रोजाना नहीं है। मालदा से बंगलुरू तक जाने के लिए पांच ट्रेनें हैं। इसमें एक हमसफर एक्स्प्रेस भी है। यह सभी ट्रेनें लंबे रूट पर चलती हैं। इस कारण इन ट्रेनों में सीटें ज्यादातर समय खाली नहीं रहती हैं। इनमें से तीन ट्रेनें साप्ताहिक, एक द्विसाप्ताहिक तथा एक त्रिसाप्ताहिक है। अमृत भारत एक्सप्रेस भी साप्ताहिक तौर पर चलेगी यह मालदा से रामपुरहाट, बोलपुर, बर्द्धमान, डानकुनी, खड़गपुर होकर चल रही है। 7 जनवरी को इसकी आधिकारिक पहली यात्रा होगी। वहीं वापसी में बंगलुरू ( एसएमवीटी ) से यह प्रत्येक मंगलवार को खुलेगी। इस रूट पर ट्रेन की डिमांड इतनी है कि अप और डाउन दोनों दिशाओं में जनवरी के चारों सप्ताह की टिकटें फुल हो चुकी है।
अमृत भारत ट्रेन ( Amrit Bharat Train ) की विशेषताएं
- नॉन एसी कोच के प्रावधान के साथ एलएचबी पुश पुल रेक।
- बेहतर पिकअप (त्वरण) के लिए ट्रेन के दोनों छोर पर इंजन।
- अभिनव बाहरी रंग और आकर्षक डिजाइन
- शंटिंग की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि दोनों अंत इंजन ट्रेन को दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति देते हैं।
- यात्रियों के लिए बेहतर एलईडी लाइटिंग, सीसीटीवी, सार्वजनिक सूचना प्रणाली आदि जैसी सुविधाएं जोड़ी गईं।
- उपयुक्त मोबाइल के साथ मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट
- धारक सौंदर्यपूर्ण और मनभावन डिज़ाइन वाली सीटें
- बेहतर सामान रैक
- सुखद रंग सम्मिश्रण और स्वचालित स्वच्छता गंध नियंत्रण प्रणाली के साथ बेहतर शौचालय
- विद्युत कक्ष में एयरोसोल आधारित अग्नि शमन प्रणाली
- रेडियम रोशनी फर्श पट्टी
- वायुगतिकीय रूप से डिज़ाइन किए गए WAP5 लोकोमोटिव
- जर्क फ्री यात्रा के लिए जर्क फ्री कपलर
- एसीपी (अलार्म चेन पुलिंग) पैनलिंग
- एक कोच से दूसरे कोच तक जाने में सुविधा के लिए चौड़े गैंगवे।

