पुलिस बताकर बिजली विभाग सब स्टेशन में हमला, कर्मी को पीटकर सिर फोड़ा, एफआईआर दर्ज
बंगाल मिरर, एस सिंह, रूपनारायणपुर : ( Asansol News In Hindi ) सालानपुर थानान्तर्गत डाबर मोड़ के निकट बिजली विभाग के कार्यालय में कल रात कुछ लोगों ने पुलिस लिखे वाहन में आकर हमला कर दिया। उनलोगों ने बिजली विभाग के कर्मी की बुरी तरह से पिटाई कर सिर भी फोड़ दिया। आरोप है कि हमलावर खुद को पुलिस बता रहे थे। बिजली विभाग कर्मियों से गाली गलौज किया। उसके बाद हमलाकर पिटाई करने लगे। आज सुबह घटना को लेकर आसनसोल डिवीजनल इलेक्ट्रिल मैनेजर देवर्षि मुखर्जी ने एफआईआर दर्ज कराई है।









एफआईआर में कहा गया है कि 21 मई की मध्यरात्रि के बाद देर रात करीब सवा दो बजे कुछ लोग सफेद बोलेरो में आये, जिस पर पुलिस लिखा हुआ था। उनलोगों ने खुद को पुलिस बताया और संरक्षित क्षेत्र में जबरन घुसकर गाली गलौज करने लगे। इस बाद वहां मौजूद आपरेटर रंजन की पिटाई कर दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गये।




- सर्कस के तंबू में कर्मी का फंदे से लटका शव बरामद, उखड़ा में सनसनी
- সার্কাস তাঁবুতে কর্মীর ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার, উখড়ায় চাঞ্চল্য
- Swachh Vayu Sarvekshan 2026 : Asansol 32 वें स्थान पर फिसला, हावड़ा – कोलकाता की बुरी हालत
- कुल्टी के रेड लाइट इलाके में लूट की घटना पुलिस के जाल में दो युवक
- SAIL-ISP में शनिवार को फुल-डे ड्यूटी लागू करने पर रोक, चुनाव तक आदेश स्थगित

