ASANSOL

आज के विद्यार्थी ही देश के भविष्य : मलय घटक

आर्य समाज के तीनों स्कूल में मंत्री मलय घटक ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

बंगाल मिरर,‌ आसनसोल: देश के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरुवार को बुधा स्थित डीएवी स्कूल में भी झंडोत्तोलन कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि राज्य के कानून, विधि व श्रम मंत्री मलय घटक ने झंडा फहराया। मौके पर नथमल शर्मा, अरुण शर्मा, मनोज केडिया, विजय शर्मा, शिक्षक प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह, गुप्तेश्वर तिवारी, जवाहरलाल संगुई, बीबी सिंह, सुनील ठाकुर सहित अन्य शिक्षक व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। मंत्री मलय घटक ने झंडा फहराया और सभी ने एक सुर में राष्ट्रगीत गाया। यहां पर बच्चों का मुंह मीठा करवाया गया।

मंत्री मलय घटक ने आज के दिन की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी भारत वासियों के लिए बेहद खास है। क्योंकि आज ही के दिन हमें हमारा संविधान मिला था जिसे हमें बहुत संजोग के रखने की जरूरत है। उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों से कहा की वे कल देश के भविष्य है इसलिए वे ऐसा नागरिक बनने की जिस पर न सिर्फ उनके परिवार को बल्कि पूरे देश को नाज हो।

गणतंत्र दिवस पर मंत्री मलय घटक ने दयानंद विद्यालय में किया झंडोतोलन

देश के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आसनसोल के बुधा स्थित दयानंद विद्यालय में पूरी श्रद्धा के साथ तिरंगा फहराया गया। मौके पर राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, नथमल शर्मा, आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा, आसनसोल आर्य समाज के मंत्री मनोज केडिया, उद्योगपति विजय शर्मा, स्कूल के शिक्षक प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह, शिक्षक नारायण पासवान सहित स्कूल के विभिन्न शिक्षकगण उपस्थित थे।

इस मौके पर झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्र गीत गाया गया और बच्चों में मिठाइयां बांटी गई। मंत्री मलय घटक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हर एक भारतवासी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन भारत को अपना संविधान मिला था। एक ऐसा संविधान जो देश के हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है। ऐसे में हमें अपने संविधान को संजोए रखने की जरूरत है।

आर्य कन्या बालिका विद्यालय में शान से फहराया गया तिरंगा, छात्राओं ने देश भक्ति गान व नृत्य किया प्रस्तुत

भारत के 74वां गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरुवार को आसनसोल के आर्य कन्या बालिका विद्यालय में शान से तिरंगा फहराया गया। मौके पर मुख्य अतिथि राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक झंडोतोलन किया।

इस मौके पर विद्यालय कमेटी अध्यक्ष नथमल शर्मा, आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा, आसनसोल आर्य समाज के मंत्री मनोज केडिया, पार्षद मौमिता विश्वास, व्यवसायी कन्हैया लाल शर्मा, स्कूल मैनेजिंग कमेटी के सदस्य विजय शर्मा, स्कूल की प्रिंसिपल उर्मिला ठाकुर सहित स्कूल के अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित थी। शिक्षिका दीपा शर्मा ने पूरे कार्यक्रम का संचालन का दायित्व निभाया। इस मौके पर स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रगीत गाया गया। वहीं पवित्र गायत्री मंत्र पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न ड्रिल प्रस्तुत किए और डंबल भी किया इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि आज का दिन भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है आज ही के दिन सन 1950 में भारत का अपना संविधान मिला था। एक ऐसा संविधान जो विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। जिसमें सभी को समान अधिकार दिया है। उन्होंने स्कूल की छात्राओं से जीवन में कुछ ऐसा करने की अपील की जिससे हमारा देश और हमारा संविधान और मजबूत हो और हम विश्व स्तर पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभर कर सामने आए।

Leave a Reply