आसनसोल बार एसोसिएशन की नई कमेटी ने लिया प्रभार
बंगाल मिरर, आसनसोल :: ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल बार एसोसिएशन का चुनाव पूरे 2 वर्ष बाद 29 मार्च को आसनसोल बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित की गई थी। इस चुनावी मैदान में कई उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। जानकारी के मुताबिक इस चुनाव में कुल 7 पदों के लिए नामांकन दाखिल की गई थी। वहीं इस बार के चुनाव में जीत हासिल करने वाले नए एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्यों ने बुधवार को आसनसोल बार एसोसिएशन के सभागार में अपना पदभार ग्रहण किया। मौके पर उपस्थित इलेक्शन कमीशनर के अधिकारी अर्णव कुमार विश्वास, अजय बनर्जी, शिवनाथ राय, अमित कुमार दे तथा सौरव गांगुली के अलावा सीनियर वकील अमिताभ मुखर्जी ने जीते हुए उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।














बता दें कि आसनसोल बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार भी अध्यक्ष के पद से राजेश तिवारी, सचिव के पद से फिर से बानी कुमार मंडल, उपाध्यक्ष के पद से अभिजीत राय तथा सनातन धारा, सहायक सचिव के पद से मनिपदमा बनर्जी तथा धीरेन चौधरी, कोषाध्यक्ष के पद से शांतनु बनर्जी, ऑडिटर के पद से अनिंदिता मुखोपाध्याय उर्फ राइमा तथा एग्जीक्यूटिव मेम्बर की पद से जीत हासिल करने वाले अभय गिरी, अनूप मुखर्जी, उज्ज्वल कांति मंडल, प्रीति बाला कर्मकार, ऐन्द्रिला चक्रबर्ती, विनोद चौधरी तथा रतन कुमार दुबे ने अपना पदभार ग्रहण किया। सनद रहे कि प्रत्येक 2 वर्षों में होने वाले आसनसोल बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 40 प्रत्याशियों ने नामंकन दाखिल किया था, जिसमें 892 वकीलों ने अपना मतदान दिया था।
- বিজেপিকে টেক্কা দেওয়ার কৌশল, গণনার আগে জেলায় জেলায় তৃণমূলের তৎপরতা, সংগঠন মজবুত করতে মাঠে শীর্ষ নেতৃত্ব
- আসানসোল প্রগতি’ র বার্ষিক সাধারণ সভায় ১৪ জন রোগী ও পড়ুয়াকে আর্থিক সহায়তা
- आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रॉन्ग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा, डीएम और सीपी ने किया निरीक्षण
- গণনা হবে ৬ টি বিধানসভার ইভিএম ত্রিস্তরীয় নিরাপত্তা ব্যবস্থার বলয়ে আসানসোল ইঞ্জিনিয়ারিং কলেজের স্ট্রংরুম পরিদর্শনে ডিএম ও সিপি
- ভোট গণনার দুদিন আগে আসানসোলে চার জেলা নিয়ে বিজেপির বিশেষ কর্মশালা উপস্থিত কেন্দ্রীয় নেতৃত্ব

