अग्निमित्रा ने सायोनी को बाहरी बताते हुए साधा निशाना
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल ने अशोक नगर स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में नाम न लेते हुए सायोनी घोष पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि वह आसनसोल शिल्पांचल की भूमि कन्या हैं, वह उनकी प्रतिद्वंदी बाहरी है। वह शिल्पांचल के बारे में क्या जानती है, कुछ सप्ताह पहले ही वह राजनीति में आयी है, कल तक वह ममता बनर्जी के खिलाफ घूम-घूम कर प्रचार करती थी।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्हें भाजपा ने उनकी जन्मभूमि से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि वह बेरोजगारों के लिए रोजगार, बिजली की समस्या, महिलाओं के प्रति अपराध पर अंकुश लगाने पर जोर देंगी। रानीगंज में कारखानों के कारण जो प्रदूषण की समस्या है, उसे दूर करना ही उनकी प्राथमिकता होगी। अपने पिताजी के बारे में सवाल पर कहा कि उनके पिताजी डा. अशोक राय काफी प्रसिद्ध चिकित्सक है। उनके माध्यम से उनकी भी पहचान है। इसलिए वह प्रचार के दौरान लोगों को अपने पिताजी के बारे में भी बताती है। उन्होंने टीएमसी सरकार तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/03/agni-1.jpg?resize=500%2C281&ssl=1)