कल हड़ताल, JAC ने किया समर्थन
बंगाल मिरर, आसनसोल : कृषि बिल रद करने की मांग को लेकर आगामी 8 दिसंबर को आहूत हड़ताल का केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने समर्थन किया है। केंद्रीय श्रमिक संगठनों के ज्वाइंट एक्शन कमेटी JOINT ACTION COMMITTEE (JAC) ईसीएल ECL की बैठक रविवार की शाम चेलीडांगा कल्याण भवन में हुई।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
बैठक के बाद एचएमएस HMS नेता एसके पांडेय ने कहा कि किसानों द्वारा आहूत भारत बंद का वह लोग पूर्ण समर्थन करते हैं। केंद्र सरकार की कृषि बिल एवं श्रमिक नीति का पुरजोर विरोध करते हैं। यह पूरी तरह से जन एवं श्रमिक विरोधी है। इस अविलंब रद किया जाना चाहिए। इसके साथ ही केंद्रीय पीएसयू के डीए फ्रिज करने के फैसले को भी सरकार रद करे।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2020/12/IMG-20201206-WA0352-1.jpg?resize=500%2C375&ssl=1)
आगामी 8 दिसंबर को ईसीएल के खदानों में भी हड़ताल को सफल बनाया जाएगा। इसके लिए जैक सदस्य प्रत्येक कोलियरी में आंदोलन करेंगे। इस दौरान एटक AITUC के आरसी सिंह, इंटक INTUC के चंडी बनर्जी, आरपी शर्मा, सीटू CITU के विवेक होम चौधरी, देवीदास बनर्जी आदि मौजूद थे।