West Bengal

Weather Update : तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान, बढ़ेगी ठंड

बंगाल मिरर, आसनसोल : ठंड दरवाजे पर दस्तक दे रही है। दक्षिण बंगाल में तेज हवाओं से तापमान में गिरावट जारी है। अलीपुर मौसम विज्ञान कार्यालय ने कहा कि कोलकाता में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। कोलकाता में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पश्चिमी जिलों में तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। आसमान ज्यादातर साफ रहने की संभावना है।

मौसम भवन के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 साल में नवंबर में सबसे कम तापमान देखें तो पता चलता है कि 2012, 2014 और 2017 में नवंबर के आखिरी हफ्ते में कोलकाता में सबसे कम तापमान 14 डिग्री रहा था. आंकड़ों के अनुसार, 24 नवंबर, 2020 को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस था। पिछले साल नवंबर में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस था। लेकिन इस साल नवंबर में कोलकाता का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा है।



संयोग से, आसमान पहले की तुलना में साफ हो गया है क्योंकि बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव दूर हो गया है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक कोलकाता में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Leave a Reply