COVID 19West Bengal

बंगाल : कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 16 हजार पॉजिटिव केस, एक दिन में 68 की मौत


बंगाल मिरर, राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच कोविड-19 महामारी विकराल रूप लेती जा रही है। यहां पिछले 24 घंटे में 16 हजार लोग इसकी चपेट में आए हैं, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। सोमवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि पिछले 24 घंट में 48,562 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं, जिनमें से 15,992 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

राज्य में अब तक कोरोना मामलों की कुल संख्या 7,59,942 हो गई है। 24 घंटे के दौरान राज्यभर में 9775 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक कोरोना से 6,53,984 लोग ठीक हो चुके हैं। एक दिन में सर्वाधिक 68 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11009 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 24 घंटे के दौरान 6149 एक्टिव मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।

राज्यभर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 94,949 हो गई है, जो चिंता वाली बात है। मार्च महीने तक यह संख्या महज तीन हजार थी और केवल 25 दिन में अस्पताल में भर्ती मरीजों का आंकड़ा 95 हजार तक पहुंचना चिंता का सबब है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक राज्य में कुल एक करोड़, दो लाख, 15 हजार 358 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं।

Leave a Reply