LatestPoliticsWest Bengal

Breaking: शुभेंदु ने ममता सरकार से तोड़ा नाता

suvendu
suvendu adhikari file photo

बंगाल मिरर, राज्य ब्यूरो, कोलकाता ः Breaking: शुभेंदु ने ममता सरकार से तोड़ा नेता मंत्रीपद से दिया इस्तीफा। राज्य में तृणमूल कांग्रेस के बीच चल रहे टकराव के बीच कद्दावर नेता सह राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से पूरे राज्य की राजनीति में खलबली मच गयी है। बीते काफी दिनों से उन्हें लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे थे। अब देखना है कि वह भाजपा में जाते हैं या नहीं पार्टी बनाते हैं या टीएमसी में बने रहते हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार शाम को ही उन्होंने एक महत्वपूर्ण पद से इस्तीफा Resign दे दिया है। जिसके बाद से राज्य की राजनीति में खलबली मच गयी है। शुभेंदु अधिकारी Suvendu Adhikari ने गुरुवार की शाम हुगली रिवर ब्रिज कमिश्नर्स(एचआरबीसी) HRBC के चेयरमैन chairman पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बनर्जी को चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी इन दिनों बगावती तेवर अपनाये हुये हैं। पार्टी में अभिषेक के बढ़ते कद को लेकर वह नाराज है। बीते कई दिनों से उन्हें मनाने की भी कोशिश की गयी। बांकुड़ा से ममता बनर्जी ने उन्हें संदेश भी दिया। वहीं कुछ दिनों पहले सांसद कल्याण बनर्जी ने उनके उपर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की थी। अब उनकी जगह एचआरबीसी चेयरमैन कल्याण बनर्जी को ही नियुक्त कर दिया गया है।

Leave a Reply