PANDESWAR-ANDAL

विधायक कार्यालय पर कब्जा कर टीएमसी ने किया शुद्धिकरण

watch video

बंगाल मिरर,  पांडवेश्वर : पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी के भाजपा में शामिल होते ही मंगलवार की रात हरिपुर स्थित विधायक कार्यालय पर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने फिर कब्जा कर लिया। विधायक कार्यालय का साइनबोर्ड हटा दिया गया। वहीं गोबर और गंगाजल  से कार्यलय का शुद्धिकरण किया गया।  इसके बाद पांडवेश्वर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के नेतृत्व में में बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

सभी चोरों का एक ही ठिकाना है भाजपा : नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती

नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि दिसंबर माह से जितेंद्र तिवारी अब जायें, तब जायें की स्थिति में थे। अच्छा हुआ चले गए। इस विदाई से तृणमूल कांग्रेस और स्वच्छ हुआ है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ गद्दारी करने वालों का जाना ही पार्टी के लिए अच्छा है। अभी सभी चोरों का एक ही ठिकाना है भाजपा है, सभी कोयला चोर, बालू चोर, लोहा चोर वहीं इकट्ठा हो रहे हैं।  उसके जाने से पांडवेश्वर विधानसभा इलाके में पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। तृणमूल कांग्रेस के सैनिक व पांडवेश्वर की आम जनता दीदी के साथ है और मरते दम तक साथ रहेगी।

बीते 5 वर्षों से जितेंद्र तिवारी की स्वार्थपरक राजनीति से पार्टी कार्यकर्ताओं का दम घुट रहा था। आज उसके भाजपा में जाते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ता उसके जाने की खबर सुनते ही सड़कों पर उतर जुलूस निकाल खुशी का इजहार करते नहीं थक रहे हैं। आगामी रविवार को पांडवेश्वर में तृणमूल कांग्रेस महाजुलूस निकालेगी। 

Read Also बीजेपी के हुए जितेंद्र तिवारी

हरेराम सिंह ने कहा कि हमलोगों ने हाथ पकड़कर जितेंद्र तिवारी को विधायक बनाया था। विधायक बनने से पहले उन्होंने कहा था कि पांडवेश्वर में इंडस्ट्रियल और एजुकेशनल हब तैयार करेंगे लेकिन विधायक बनने के बाद बीते 5 वर्षों में उन्होंने क्या किया, यह आम जनता अच्छी तरह जानती है। इस अवसर पर गोपीनाथ, बीरबहादुर सिंह, नदिया धीवर, संदीप सरकार आदि उपस्थित थे।

Read Also বিজেপিতে যোগ দিলেন জিতেন্দ্র তেওয়ারি

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *