ASANSOL

16 महीने से वेतन नहीं, कर्मियों का प्रदर्शन

बंगाल मिरर, आसनसोल : 16 महीने से वेतन नहीं, कर्मियों का प्रदर्शन। आसनसोल नगरनिगम में ठेका संस्था के कार्यरत कर्मियों ने 16 माह के बकाया वेतन भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर वह लोग निगमायुक्त नितिन सिंघानिया से मिले। विरोध जता रहे कर्मियों में शामिल रूद्र दास, धनंजय चटर्जी ने कहा कि वह लोग एगिये बांग्ला योजना के तहत केलट्रोन के अधीन कार्यरत थे। लेकिन बीते 16 महीने से 37 कर्मियों को वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही पीएफ, ईएसआई का भी कोई हिसाब नहीं है। उनलोगों को बकाया वेतन भुगतान करने के साथ ही स्थायीकरण किया जाये। निगमायुक्त ने उन्हें  आश्वासन दिया कि वह पूरी जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करेंगे। 

Leave a Reply