ASANSOL

Cancelled Trains : South Bihar Express, Vande Bharat समेत 66 ट्रेनें रहेंगी रद

बंगाल मिरर, एस सिंह, आद्रा : Cancelled Trains : South Bihar Express, Vande Bharat समेत 66 ट्रेनें रहेंगी रद दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेलमंडल के राउरकेला में तीसरी लाइन एवं यार्ड के कार्य के कारण आज से 17 दिनों का कार्य शुरू होगा। 29 सितंबर से 11 अक्टूबर तक तथा 12 से 15 अक्टूबर तक चार दिनों तक कार्य होगा। इस कारण इस रूट से गुजरनेवाली महत्वपूर्ण 66 ट्रेनें विभिन्न दिनों पर रद रहेंगी। इसमें राउरकेला – पुरी वंदेभारत समेत हावड़ा से खुलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेंने शामिल है। इससे रेलयात्रियों की परेशानी बढ़नी तय है।

Cancelled Trains : आसनसोल या आद्रा रेलमंडल से होकर चलनेवाली 14 ट्रेंने रद

आसनसोल या आद्रा रेलमंडल से होकर चलनेवाली 14 ट्रेंने इस दौरान रद रहेंगी। 13288 राजेन्द्रनगर- दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 29.09 से 3 अक्टूबर तक तथा 8 अक्टूरबर और 10 से 14 अक्टूबर तक, 1328 7दुर्ग – राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस 30.09 से 4 अक्टूबर तक तथा 9 अक्टूबर और 11 से 15 अक्टूबर तक ,सूरत – मालदा टाउन 2 और 16 अक्टूबर को, मालदा टाउन – सूरत 7 और 14 अक्टूबर को,,बिलासपुर – पटना 29.09 और 13 अक्टूबर को, पटना – बिलास पुर एक और 15 अक्टूबर को इसके अलावा हैदराबाद – रक्सौल, सिकंदराबाद – दरभंगा, भुवनेश्वर – आनंदविहार, वास्को डि-गामा – जसीडीह, अलग – अलग दिनों पर रद रहेगी। धनबाद अलेप्पी 3 अक्टूबर को 3 घंटे विलंब से खुलेगी।

Cancelled Trains List

Leave a Reply