ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

जामुड़िया में बीजेपी, जेमेरी में सीपीएम कार्यालय में तोड़फोड़, टीएमसी का इंकार

बंगाल मिरर, आसनसोल : चुनाव परिणाम के बाद शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों में राजनीतिक हिंसा का दौर जारी है। मंगलवार को  जामुड़िया में  भाजपा के पार्टी कार्यालय पर हमला कर तोड़ फोड़ किया गया। वहीं आसनसोल दक्षिण विधानसभा के जेमेरी में सीपीएम कार्यालय में तोड़फोड़ की गई।  जामुड़िया में वार्ड 32   मॉडर्न सतग्राम कोलियरी इलाके में सोमवार रात को तोड़फोड़ हुई। । मंगलवार सुबह, भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा कि पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई थी। घटना से इलाके में तनाव फैल गया।

आरोप है कि भाजपा पार्टी कार्यालय में कुर्सियां ​​और टेबल सहित कई सामानों तो तोड़ दिया गया। भाजपा के मंडल 3 के  साधन माजी ने कहा कि भाजपा को इस बार वार्ड नंबर 32 में अच्छी बढ़त मिली है। तृणमूल कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं कर सक रही। इसलिए हमले को अंजाम दिया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस के उपद्रवियों ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ की है।

 तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने भाजपा के आरोपों का खंडन किया है। तृणमूल कांग्रेस के जामुरिया ब्लॉक युवा टीएमसीअध्यक्ष संजय मुखर्जी ने दावा किया कि जामुरिया में भाजपा की हार के बाद गुटबाजी शुरू हो गई थी। पुरानी भाजपा और नई भाजपा के बीच गुटबाजी के कारण इस तरह की घटना रही है। हमारी नेत्री ममता बनर्जी ने हमें संयम बरतने को कहा है।  टीएमसी  ने ऐसा नहीं किया। फिर भी, अगर कोई करता है, तो हम इसकी निंदा करते हैं।

पुलिस ने कहा कि शिकायत दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। वहीं आसनसोल दक्षिण विधानसभा के जेमेरी इलाके में सीपीएम कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। कार्यालय में आग भी लगाया गया। हालांकि टीएमसी आरोपों से इंकार कर रही है। 

Leave a Reply