ASANSOLधर्म-अध्यात्म

Asansol में दो साल बाद रामनवमी पर शोभायात्रा, जोर-शोर से तैयारी

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Ramnavami Preparation In Asansol ) Asansol में दो साल बाद रामनवमी पर शोभायात्रा, जोर-शोर से तैयारी, विश्व हिन्दू परिषद संचालित राम जन्म महोत्सव समिति द्वारा कोरोना संकट के कारण बीते दो साल से शिल्पांचल में रामनवमी पर आयोजन नहीं किया गया था।  इस वर्ष भव्य आयोजन की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। यह जानकारी आसनसोल रामनवमी व्यवस्था प्रमुख ओम नारायण प्रसाद ने दी।

उन्होंने कहा  कि अपनी प्रेरणादायी संस्कृति के प्रति युवा पीढ़ी को सजग रखने की जरूरत है। देशभक्त नागरिक सत्तालोलुप राजनेताओं के नकारात्मक आचरणों से पीड़ित होते आ रहे हैं। यह राष्ट्र हमारी पुण्यभूमि, मातृभूमि, पितृभूमि और कर्मभूमि है। इसकी रक्षा हम सभी का दायित्व है। यही सर्वश्रेष्ठ धार्मिक एवं राष्ट्रीय कार्य राष्ट्रवाद है। उन्होंने कहा कि रामनवमी उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। 


उन्होंने कहा कि आगामी 9 और 10 अप्रैल को रामनवमी उत्सव मनाया जाएगा। एनएस रोड स्थित मलियाबागान में पूजा का आयोजन होगा। 9 को सुबह उषाग्राम दुर्गामंदिर से बाइक रैली निकाली जाएगी। वहीं 10 की शाम को शोभायात्रा विभिन्न हिस्सों से निकाली जाएगी। जो जीटी रोड पर पहुंचेगी। गाजे-बाजे के साथ नगर परिक्रमा कर एनएस रोड मलियाबागान में संपन्न होगी। 

Leave a Reply